वोटों की आंशिक गिनती में करजई आगे
समाचार एजेंसी डीपीए ने आयोग के हवाले से जानकारी दी है कि करजई को 40.6 फीसदी वोट मिलते नजर आ रहे हैं वहीं उनके प्रमुख प्रतिद्वंद्वी व पूर्व विदेश मंत्री अब्दुल्ला अब्दुल्ला को 38.9 फीसदी।
ये परिणाम 10 फीसदी मतदान केंद्रों से प्राप्त हुए परिणामों पर आधारित है। अफगानिस्तान के 34 प्रांतों में 21 प्रांतों के 524,444 मतपेटियों से ये परिणाम आए हैं।
मुख्य चुनाव अधिकारी दाऊद अली नजाफी ने कहा, "मैं इस बात पर जोर दूंगा कि ये परिणाम आंशिक हैं। कल इसमें परिवर्तन भी हो सकता है या फिर उसके अगले दिन इसमें कुछ और भी बदलाव आ सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications