जम्मू में हिजबुल आतंकवादी ढेर
जम्मू, 25 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के माहोर में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में मंगलवार तड़के हिजबुल मुजाहिदीन का एक आतंकवादी मारा गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई सेना और राज्य पुलिस ने संयुक्त रूप से की। कार्रवाई में मारा गया आतंकवादी संभवत: हिजबुल मुजाहिदीन का है। मुठभेड़ जारी रहने के कारण उसका शव बरामद नहीं किया जा सका है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय निवासियों से मिले सुराग के आधार पर सुरक्षा बलों ने मंगलवार तड़के आतंकवादियों के ठिकाने पर पहुंचे। ताजा समाचार मिलने तक कार्रवाई जारी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications