बिहार में मुठभेड़ के बाद 7 नक्सली गिरफ्तार
राज्य के पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) एस़ क़े भारद्वाज ने बताया कि बाराबल पहाड़ी पर आज नक्सलियों के टिके होने की खबर पुलिस को मिली थी। पुलिस ने पहाड़ पर छापामारी अभियान प्रारंभ ही की थी कि नक्सलियों ने पुलिस पर गोलीबारी प्रारंभ कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कारवाई की। पुलिस के बढ़ते दबाव को देखते हुए नक्सली वहां भाग गए।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस बीच सात कथित नक्सलियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से दो राइफल, एक कार्बाइन तथा एक दर्जन गोली बरामद की गई है। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक शव भी बरामद किया है, जिसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि पुलिस नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाये हुए है।
उल्लेखनीय है कि नक्सलियों ने सोमवार से बिहार समेत पांच राज्यों में दो दिवसीय बंद का एलान किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications