मध्य प्रदेश में 2 साल की बच्ची स्वाइन फ्लू पीड़ित
स्वाइन फ्लू कंट्रोल रूम के चिकित्सक डा. जी. आर. मेहर ने आईएएनएस को बताया है कि गांधी मेडिकल कालेज द्वारा भेजी गई दो वर्षीय अनन्या श्रीवास्तव के नमूने की जांच रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई है। अनन्या का इलाज जारी है। इससे पहले इन्दौर के एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इस तरह प्रदेश में अब तक दो लोगों के स्वाइन फ्लू ग्रसित होने की पुष्टि हो चुकी है।
मध्य प्रदेश में स्वाइन फ्लू का मंगलवार को एक और संदिग्ध मामला सामने आया है। प्रदेश में संदिग्ध मरीजों की संख्या 79 हो गई है। इनमें से 46 नमूनों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है जिसमें से 44 निगेटिव और दो पॉजिटिव रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications