मेवात क्षेत्र के विकास पर 7 करोड़ रुपये खर्च होंगे
यह जानकारी भरत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित मेवात क्षेत्रीय विकास मण्डल की 15वीं बैठक में दी गई। इस राशि में से अलवर जिले में 410 लाख रुपये और भरतपुर जिले में 289.57 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।
बैठक में बताया गया कि मेवात क्षेत्र विकास के तहत अलवर जिले में भवन, सड़क आदि के 301 तथा भरतपुर जिले में 206 कार्य करवाए जाएंगे। बैठक में वर्ष 2008-09 में स्वीकृत कायरें की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। यह बताया गया कि जुलाई, 06 तक अलवर जिले में 170 तथा भरतपुर जिले में 119 कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जबकि दोनों जिलों में 39 कार्य प्रगति पर हैं।
बैठक में पंचायती राज मंत्री ने कहा कि मेवात क्षेत्रीय विकास योजना के तहत बने भवनों का पूरा सदुपयोग होना चाहिए। उन्होंने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि मेवात क्षेत्र में निर्मित भवनों में छात्रावास, आवासीय विद्यालय, प्रशिक्षण केन्द्र या अन्य रचनात्मक गतिविधियां संचालित की जा सकती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications