Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राजस्थान सरकार रियायती दर पर बेचेगी दाल-आटा

यह जानकारी आज यहां सचिवालय में जिला रसद अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए खाद्य मंत्री बाबू लाल नागर ने दी। नागर ने बताया कि राज्य के समस्त 7 संभागीय मुख्यालयों पर रियायती दर पर आम उपभोक्ता को जहां वे रहते हैं, उसी मोहल्ले में आटा, दाल एवं केरोसीन उपलब्ध कराने के लिए डेयरी बूथों पर अधिकतम 20 किलोग्राम तक आटा एवं चने की दाल पैकेट के रूप में उपलब्ध करायी जायेगी।

उन्होंने बताया कि इन डेयरी बूथों पर रिक्शा ट्राली के माध्यम से उपभोक्ता को केरोसीन भी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। नागर ने बताया कि संभागीय मुख्यालयों पर इस योजना की सफलता के बाद इसे जिला स्तर पर भी लागू किया जाएगा। नागर ने बताया कि जिला रसद अधिकारियों को संभागीय मुख्यालयों पर केरोसीन के वितरण के लिए रिक्शा ट्रालियों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+