अबनी रॉय ने आरएसपी से इस्तीफा दिया
रॉय ने अपने इस्तीफे में लिखा है प्रधानमंत्री के पत्र में लिखे गए अंशों को जाने बगर पार्टी नेताओं द्वारा की गई प्रतिक्रिया के आलोक में वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ रहे हैं। आईएएनएस के पास इसकी एक प्रति उपलब्ध है।
पार्टी के महासचिव को 15 जुलाई को लिखे अपने त्याग पत्र में रॉय ने लिखा है, "राष्ट्रीय अखबारों को अपनी प्रतिक्रिया देने की बजाए नेताओं को पहले मेरा पत्र पढ़ लेना चाहिए था और उसके अनुरूप मेरे खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करनी चाहिए थी।"
बंगाल के एक वरिष्ठ आरएसपी नेता ने इंडियन एक्सप्रेस अखबार से गत 13 जुलाई को कहा था कि रॉय द्वारा प्रधानमंत्री को लिखे गए पत्र से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है और इससे पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications