सूखे की समीक्षा की मंत्रियों के समूह ने
इस बैठक में वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी, कृषि मंत्री शरद पवार और वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा भी शामिल हुए। मंत्रियों के इस समूह का गठन गत 13 अगस्त को किया गया था।
गृह मंत्री चिदम्बरम, ऊर्जा मंत्री सुशील कुमार शिंदे, शहरी विकास मंत्री एस. जयपाल रेड्डी, ग्रामीण विकास मंत्री सी. पी. जोशी, रेल मंत्री ममता बनर्जी, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री मुरली देवड़ा और योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया भी इस समूह के सदस्य हैं।
इससे पहले मुखर्जी ने दिन में कहा कि खराब मानसून के प्रभावों से निपटने को सरकार उच्च प्राथमिकता देगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications