शेयर बाजारों में गिरावट का रुख
मुंबई, 25 अगस्त (आईएएनएस)। देश के प्रमुख शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ खुले।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' गिरावट के साथ 15,573.91 पर खुला। सुबह करीब 10.25 बजे यह गिरावट बरकरार रखते हुए 15,550.63 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स सोमवार को 15,628.75 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' भी गिरावट के साथ 4641.65 पर खुला और करीब इसी समय यह भी गिरावट का रुख जारी रखते हुए 4626.65 अंकों पर कारोबार कर रहा था। सोमवार को निफ्टी 4642.80 पर बंद हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications