दिल्ली में इसरो के कैम्पस की नींव रखी प्रधानमंत्री ने
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, "नई दिल्ली में इसरो के 'स्पेस कांप्लेक्स' की नींव रखकर मुझे बहुत खुशी महसूस हो रही है। देश के इस हिस्से में अंतरिक्ष संबंधी सेवाओं के उपयोग की आवश्यकता को पूरा करने में यह कांप्लेक्स बहुत मददगार साबित होगा।"
उन्होंने कहा, "मैं उम्मीद करता हूं कि यह इमारत प्रौद्योगिकी का पर्यावरण के अनुकुल उपयोग में एक मिसाल कायम करेगा। कुल मिलाकर मुझे उम्मीद है कि इससे अंतरिक्ष विज्ञान की पढ़ाई को प्रसिद्धि मिलेगी।"
प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए तिरुवनंतपुरम स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस साइंस एंड टेक्न ोलॉजी का उद्घाटन भी किया।
प्रधानमंत्री ने कहा, "इस मौके पर मैं केरल और दिल्ली के मुख्यमंत्रियों को धन्यवाद देना चाहता हूं। दिल्ली की मुख्यमंत्री शाली दीक्षित का खासकर क्योंकि उन्होंने इन दोनों संस्थाओं की स्थापना में बहुत मदद की।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications