झारखंड में नक्सलियों ने मोबाइल फोन टावर उड़ाया
पुलिस के अनुसार लातेहार जिले के लाली गांव में सोमवार रात नक्सलियों ने विस्फोट कर एक मोबाइल टावर को उड़ा दिया। उन्होंने जेनरेटर और कई सामानों में आग भी लगा दी।
एक अन्य घटना में मंगलवार तड़के नक्सलियों ने रांची-जमशेदपुर राजमार्ग पर चार ट्रकों को आग के हवाले कर दिया, जिसमें एक ट्रक चालक घायल हो गया।
उल्लेखनीय है कि नक्सलियों ने सोमवार से बिहार, झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में दो दिवसीय बंद का आह्वान किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications