बिहार में नक्सलियों ने सामुदायिक भवन उड़ाया
पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात देव थाना से पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित एरकी गांव में लगभग 20-25 नक्सलियों ने धावा बोल दिया और वहां स्थित एक सामुदायिक भवन को विस्फोट के जरिए उड़ा दिया।
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस घटना में सामुदायिक भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। उन्होंने कहा कि इस घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली फरार हो गए। अपर पुलिस महानिदेशक ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ छापामारी अभियान प्रारंभ कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि नक्सलियों ने सोमवार से बिहार सहित पांच राज्यों में दो दिवसीय बंद का एलान किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications