Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इस्पात की मांग वृद्धि 10 प्रतिशत से ज्यादा होगी : इस्पात सचिव

इस्पात मामले पर गठित अंतर-मंत्रालीय समूह की तीसरी बैठक को संबोधित करते हुए इस्पात सचिव रस्तोगी ने कच्चे माल की सुरक्षा की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि सरकार ने अब तक 12 कोकिंग कोयला और 51 गैर कोकिंग कोयला ब्लॉक्स का आबंटन करते हुए इस्पात उद्योग के द्वारा उपयोग किए जाने वाले 270 करोड़ टन और 700 करोड़ टन गैर-कोकिंग कोयले की सुनिश्चता को तय किया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ 4 कोयला ब्लॉकों में ही कार्य आरंभ किया गया है और यह चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में झरिया कोयला क्षेत्र, जहां करीब 1.2 करोड़ टन कच्चे कोयले का भंडार उपलब्ध है, के पुनर्वास कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है। रस्तोगी ने इस्पात उत्पादकों से खनन मंत्रालय द्वारा जारी राष्ट्रीय खनिज नीति मसौदे पर अपनी प्रतिक्रिया देने की अपील की।

इस बैठक में आर्सेलर मित्तल, टाटा, सेल, आरआईएनएल, एनडीएमसी, एस्सार जैसे प्रमुख इस्पात उद्योगों के अलावा खनन, नौवहन, पर्यावरण, वन और रेलवे मंत्रालयों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+