हिमाचल सरकार बदले की भावना से काम कर रही है : वीरभद्र
सिंह ने अपने आवास पर पत्रकारों से चर्चा में कहा, "भाजपानीत सरकार मेरी छवि धूमिल करने का प्रयास कर रही है। यह बदले की भावना है। भ्रष्टाचार के झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं। मैं इससे भयभीत नहीं हूं। मैं इनका सामना करूंगा।"
उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल तानाशाही तरीके से काम कर रहे हैं। अपना नम्बर बढ़ाने के लिए वह राज्य की राजनीति का फायदा उठा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश की राजनीति को दूषित कर दिया है। इस राज्य में पहले कभी ऐसा नहीं हुआ था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications