आरकॉम ने गांवों के लिए शुरू की वायरलेस इंटरनेट सेवा

आरकॉम के वायरलेस डिवीजन के अध्यक्ष एस.पी. शुक्ला ने बताया, "आरकॉम के इस प्रयास से गांवों और कस्बों में रहने वाले लोग अपनी जरूरत के हिसाब से इंटरनेट तथा अन्य सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे।"

शुक्ला ने बताया कि भारत में 12.5 करोड़ ग्रामीण दूरसंचार वायरलेस उपभोक्ता हैं। शहरी क्षेत्रों में दूरसंचार के क्षेत्र में काफी विकास हो चुका है और अब बाजार का रुख ग्रामीण क्षेत्रों की ओर है।

अगले पांच साल में ग्रामीण उपभोक्ताओं की संख्या दोगुनी हो जाएगी, इस लिहाज से कंपनी का यह प्रयास व्यापार के लिहाज से काफी सार्थक साबित हो सकता है।

कंपनी ने इस सेवा को 'भारतनेट प्लान' नाम दिया है। इसके जरिए 20,000 ग्रामीण स्थानों को जोड़ा जाएगा। कंपनी ने इसके लिए 98 रुपये प्रति सप्ताह का प्लान शुरू किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+