भाजपा ने मांगी शौरी से सफाई

पार्टी प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "शौरी ने जो बयान दिए थे पार्टी ने उसे संज्ञान में लिया है और उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।" उन्होंने स्पष्ट किया कि उनसे सिर्फ स्पष्टीकरण मांगा गया है न कि उन्हें कारण बताओ नोटिस थमाया गया है।

शौरी ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में बगावती तेवर अपनाते हुए पार्टी और पार्टी नेतृत्व पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि मौजूदा नेतृत्व से भाजपा का भला नहीं होगा। इसके लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को आगे आकर चाबुक चलाना होगा और पूरी पार्टी का कायाकल्प करना होगा। वह भी नीचे के स्तर से नहीं बल्कि शीर्ष स्तर से।

शौरी ने देर शाम पत्रकारों से चर्चा में कहा था, "पार्टी का पुनर्गठन करने की आवश्यकता है। नीचे से ऐसा करने में 25 साल लग जाएंगे। इसलिए शीर्ष स्तर पर यह पुनर्गठन करना होगा।"

उन्होंने कहा, "पार्टी का कायाकल्प करना होगा। यह वर्तमान नेतृत्व से नहीं होगा। मौजूदा नेतृत्व तो म्यूचुअल प्रोजेक्टिंग और प्रोटेक्टिंग सोसाइटी बन गई है। आरएसएस को चाबुक चलाना होगा।"

शौरी के इन बयानों के मद्देनजर आज दोपहर पार्टी मुख्यालय में भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने एक बैठक की। इस बैठक में पार्टी के संगठन महामंत्री रामलाल, महासचिवों में विजय गोयल और थावरचंद गहलोत और पार्टी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने हिस्सा लिया। बैठक में शौरी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर आम सहमति नहीं बन सकी।

इसके बाद देर शाम पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के निवास पर वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक हुई। बैठक में शौरी पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह की तर्ज पर अरुण शौरी पर फौरी कार्रवाई करने से बचने पर सहमति बनी। उन्हें सिर्फ स्पष्टीकरण देने को कहा गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+