बेनजीर का इलाज करने वाले चिकित्सकों से पूछताछ
रावलपिंडी में दिसंबर 2007 में एक चुनावी सभा के दौरान भुट्टो पर हुए जानलेवा हमले के बाद पूर्व प्रधानमंत्री को यहां के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जिसका नाम बाद में बेनजीर शहीद अस्पताल रखा गया।
संयुक्त राष्ट्र के जांचकर्ताओं ने अस्पताल के कर्मचारियों से दो घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। जांचकर्ताओं के दल ने उस ऑपरेशन कक्ष का भी दौरा किया, जहां चिकित्सकों ने भुट्टो को मृत घोषित किया था।
सात सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र जांच दल भुट्टो की हत्या से जुड़े साक्ष्यों को हासिल करने के लिए पिछले हफ्ते इस्लामाबाद पहुंचा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications