भाजपा सांसद रमाकांत यादव गिरफ्तार

उलेमा काउंसिल के प्रमुख अब्दुल रशादी ने गत 12 अगस्त को सांसद रमाकांत यादव के खिलाफ आजमगढ़ के फूलपुर थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) 302 और 307 (हत्या और हत्या के प्रयास) सहित अन्य धाराओं के तहत का मुकदमा दर्ज कराया था।

जिले के पुलिस अधीक्षक रमित शर्मा ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि भाजपा सांसद रमाकांत यादव को जिले के दिदारगंज थाना-क्षेत्र के पल्थी गांव से गिरफ्तार किया गया है।

यादव की गिरफ्तारी के लिए आजमगढ़ पुलिस पिछले कई दिनों से उनके अलग-अलग ठिकानों पर छापे मार रही थी।

ज्ञात हो कि आजमगढ़ के फूलपुर कस्बे में गत 12 अगस्त को सांसद रमाकांत यादव और उलेमा काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल रशादी के समर्थकों के बीच झड़प के बाद गोलीबारी हुई थी, जिसमें उलेमा समर्थक अब्दुल रहमान(21) की मौत हो गई थी, जबिक दो लोग घायल हो गए थे।

इस घटना के बाद आक्रोशित उलेमा काउंसिल के समर्थकों ने यादव की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिले के अलग-अलग स्थानों पर तोड़फोड़ और पथराव कर सार्वजनिक वाहनों को अपना निशाना बनाया था, जिससे कई दिनों तक जिले में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+