आतंकवादियों के साथ दुर्व्यवहार के आरोपों की जांच करेगा अमेरिका
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अमेरिका ने सोमवार को अटॉर्नी जनरल इरिक होल्डर को इस काम के लिए चुना। डरहम पहले से ही अमेरिकी केंद्रीय जांच एजेंसी (सीआईए) की पूछताछ के वीडियो नष्ट किए जाने के मामले की जांच कर रहे हैं।
डरहम के चयन की घोषणा ऐसे समय हुई है जब सीआईए एजेंटों के दुर्व्यवहार के आरोपों की विस्तृत रिपोर्ट सामने आई है। अमेरिकी न्याय मंत्रालय की ओर से जारी इस रिपोर्ट में कहा गया है कि न्यूयार्क में हुए आतंकवादी हमले के प्रमुख संदिग्ध खालिद शेख मोहम्मद से सीआईए के एक एजेंट ने कहा था कि अगर अमेरिका पर आगे हमले हुए तो वह उनके बच्चों को मार देगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications