ऊर्जा क्षेत्र में निजी क्षेत्रों की भागीदारी अहम : ऊर्जा सचिव
सीआईआई द्वारा 'पावर टू ऑल : द न्यू स्ट्रेटिजी एंड रोडमेप अहेड' विषय पर गोलमेज सत्र में ब्रह्मा ने यह बात कही। उन्होंने कहा, "निजी क्षेत्रों को जब भी मदद की जरूरत पड़ी है, ऊर्जा मंत्रालय ने आगे आकर हस्तक्षेप किया है। चाहे वह ईंधन से संबंधित मामला हो या फिर वह मंजूरी का। 12वीं पंचवर्षीय योजना में इस क्षेत्र में निजी क्षेत्र का बहुत अहम भागीदारी है।"
उन्होंने कहा, "ऊर्जा क्षेत्र की परियोजनाओं के क्रियान्वयन में देरी के बहुत कारण हैं लेकिन निजी क्षेत्रों के सहयोग से इस देरी को कम किया जा सकता है। निजी क्षेत्र इसके अलावा परियोजना विकसित करने और मानव कौशल को प्रशिक्षण देकर ऊर्जा परियोजनाओं के क्रियान्वयन में मदद पहुंचा सकते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications