अमर ने जसवंत को दिया सपा में शामिल होने का न्योता
अमर सिंह ने समाचार चैनल 'टाइम्स नाउ' से बातचीत में कहा, "मैं खुद को जसवंत सिंह की विचारधारा के करीब पाता हूं। मैंने उनसे बात की है और साफ कहा है कि आप अकेला महसूस नहीं करें। आपको पार्टी में आमंत्रित करने के लिए यूं तो मैं बहुत छोटा हूं लेकिन आप सपा के मंच से सक्रिय राजनीति में बने रहें और इस सिलसिले में मैं कुछ कर सकूं तो यह मेरा सौभाग्य होगा।"
उन्होंने कहा, "विभिन्न दलों और भिन्न विचाराधारा के होने के बावजूद बातचीत के दौरान जसवंत जी ने सौहादपूर्ण जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मुझे फिलहाल स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। आप स्वस्थ हो जाइए और फिर हम बैठेंगे।"
उल्लेखनीय है कि अमर सिंह ने पिछले दिनों सिंगापुर में किडनी प्रत्यारोपित कराया था। वह फिलहाल स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications