अफगानिस्तान में 4 अमेरिकी सैनिकों की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए ने अमेरिकी सैन्य अधिकारियों के हवाले से खबर दी है कि दुर्घटना के वक्त चारों सैनिक क्षेत्र की निगरानी के लिए निकले थे।
अमेरिकी सैन्य प्रवक्ता ब्रायन नारांजो ने अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहयोग बल (आईएसएएफ) के इन चार सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि कर दी है।
इस घटना को मिलाकर अफगानिस्तान में अगस्त में अब तक 59 विदेशी सैनिकों की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications