हरियाणा जनहित कांग्रेस भाजपा, इनलो से नहीं करेगी गठबंधन

चंडीगढ़, 25 अगस्त (आईएएनएस)। हरियाणा जनहित कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई ने आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) या इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के साथ गठबंधन की संभावना से इंकार कर दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बेटे बिश्नोई ने मंगलवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि उनकी पार्टी का राज्य में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठबंधन है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि यह गठबंधन विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगा।

उन्होंने कहा, "बसपा के साथ हमारा गठबंधन बहुत मजबूत है। हमारे बीच अच्छी समझ भी है। बसपा से अलग होने का कोई सवाल ही नहीं पैदा होता। हम सभी 90 सीटों पर चुनाव जीतेंगे।"

बिश्नोई ने कहा, "हम 50 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे जबकि बसपा 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+