मारुति सुजुकी ने 'एस्टिलो' का नया मॉडल उतारा
नए मॉडल में तीन सिलेंडर का 998 सीसी का पेट्रोल इंजन लगा है। नई एस्टिलो आठ रंगों में उपलब्ध होगी। कंपनी के अनुसार यह इंजन पहले के मॉडलों से न केवल अधिक मजबूत है बल्कि इसमें नवीनतम उत्सर्जन नियमों के अनुसार तेल की कम खपत की क्षमता है।
कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिंजो नाकासानी ने कहा कि कार प्रति लीटर 18.2 किलोमीटर का माइलेज देने में सक्षम है।
कंपनी की योजना 1,000-15,000 करोड़ रुपये की लागत से हरियाणा के रोहतक में 700 एकड़ क्षेत्र में देश में अपना पहला शोध और विकास केंद्र बनाने की है। कंपनी को यह जमीन पिछले सप्ताह हासिल हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications