दक्षिण कोरिया ने पहला कृत्रिम उपग्रह अंतरिक्ष में भेजा
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक देश के दक्षिणी हिस्से में स्थित नए अंतरिक्ष केंद्र से केएसएलवी-1 रॉकेट को प्रक्षेपित किया गया। स्थानीय समय के मुताबिक शाम पांच बजे यह रॉकेट छोड़ा गया।
इस रॉकेट के जरिए पृथ्वी की कक्षा में छोटा अनुसंधान उपग्रह स्थापित करने की योजना है। पिछले सप्ताह तकनीकी खराबी के कारण यह प्रक्षेपण अंतिम समय में टाल दिया गया था।
इस मिशन में दक्षिण कोरिया यदि सफल हो जाता है तो अपनी भूमि से अंतरिक्ष में कृत्रिम उपग्रह प्रक्षेपित करने वाला वह विश्व का 10वां देश होगा।
रूस ने 503 अरब डॉलर की लागत वाले राकेट के निर्माण में सहयोग दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications