नक्सली बंद का 5 राज्यों में मिला-जुला असर (लीड-1)
नक्सलियों ने कई जगहों पर विस्फोट किए और कुछ गाड़ियों में आग लगा दी। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने सोमवार को दो दिवसीय बंद का आह्वान किया था। उन्होंने बिहार में 19 अगस्त को कथित तौर पर गिरफ्तार किए गए अपने दो नेताओं की रिहाई की मांग के समर्थन में बंद का आह्वान किया।
उड़ीसा में नक्सलियों ने एक इमारत उड़ा दी और सुंदरगढ़ के रॉक्सी रेलवे स्टेशन पर कम से कम आठ गाड़ियों में आग लगा दी। उन्होंने झारखंड से सटे एक रेलवे स्टेशन के नजदीक एक इमारत में भी विस्फोट किया।
भुवनेश्वर से लगभग 600 किलोमीटर की दूरी पर रॉक्सी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार तड़के 80 से 90 की संख्या में सशस्त्र नक्सलियों ने धावा बोल उसे आग के हवाले कर दिया।
स्थानीय पुलिस स्टेशन के प्रभारी बी.सी.साहू ने आईएएनएस से कहा कि आग लगाने से पहले नक्सलियों ने रेलवे कर्मचारियों स्टेशन परिसर से बाहर निकाल दिया। उन्होंने कहा कि नक्सलियों ने स्टेशन के समीप खड़ी आठ वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया।
राज्य के पुलिस महानिरीक्षक संजीव मलिक ने आईएएनएस को बताया कि बंद को देखते हुए सुरक्षा का व्यापक प्रबंध किया गया।
झारखंड में नक्सलियों ने चार ट्रकों में आग लगा दी। इसमें एक ट्रक चालक घायल हो गया। बिहार में औरंगाबाद जिले में एक सामुदायिक भवन को उड़ा दिया गया। छत्तीसगढ़ में बंद का कोई असर नहीं पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications