बिहार में महिला को निर्वस्त्र कर पीटा
बक्सर के पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार ने मंगलवार को बताया कि कोइरपुरवा मुहल्ला निवासी मोहम्मद जलालुद्दीन की पत्नी खुशबू निशां ने आरोप लगाया है कि सोमवार की देर शाम कुछ लोगों ने पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाते हुए उसे घर से खींचकर सरेआम पिटाई की, इस दौरान उसकी साड़ी भी खुल गई। कुमार के मुताबिक खुशबू को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
इस मामले की एक प्राथमिकी नगर थाना में दर्ज करा दी गई है जिसमें खुशबू ने एक वार्ड आयुक्त के भाई समेत पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है तथा पुलिस ने मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।
कुमार ने बताया कि खुशबू पिछले माह मुहल्ले में जुआ खेलने को लेकर पुलिस में शिकायत की थी जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर एक दर्जन कथित जुआरियों को गिरफ्तार किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications