बाल मजदूर रखने के कारण 2 अभिनेत्रियों के खिलाफ मामला दर्ज
राज्य के श्रम मंत्री नवाब मलिक ने मीडिया को बताया कि उनके विभाग को यह जानकारी मिली थी कि फिल्मकार शेखर कपूर की पूर्व पत्नी सुचित्रा और लक्ष्मी ने अपने घर में घरेलू नौकर के तौर पर दो नाबालिग लड़कियों को शरण दे रखी है।
मलिक ने कहा, "हमने दोनों अभिनेत्रियों के खिलाफ जरूरी कार्रवाई पूरी कर ली है। साथ ही हमने लोगों से अपील की है कि वे हमें इस बात की जानकारी दें कि वे कौन-कौन से लोग हैं, जिन्होंने नाबालिग बच्चों को नौकर के रूप में अपने घर में नौकरी दे रखी है।"
बाल मजदूर अधिनियम के मुताबिक 14 साल के कम उम्र के किसी भी बच्चे को घरेलू नौकर, ढाबों, रेस्तरां, होटलों और सेवा क्षेत्र से जुड़े अन्य कामों में लगाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके लिए सजा का प्रावधान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications