उड़ीसा में गरीब रथ में विस्फोट, कोई हताहत नहीं
रेलवे पुलिस महानिरीक्षक प्रदीप कपूर ने आईएएनएस को बताया, "पुलिस और फोरेंसिक टीम यह जांच कर रही है कि विस्फोट की प्रकृति क्या थी और उसमें कौन-कौन से विस्फोटक इस्तेमाल किए गए थे।"
पुलिस के मुताबिक ट्रेन देर रात जब राउरकेला के निकट पहुंची तब इसमें यह विस्फोट हुआ। विस्फोट से शौचालय में लगी शीशे की खिड़कियां और बेसिन टूट गए।
ज्ञात हो कि नक्सलियों ने पांच राज्यों में बंद का आह्वान कर रखा है। विस्फोट नक्सलियों ने किया था या इसके पीछे और कोई कारण है, पुलिस अभी तक यह स्पष्ट नहीं कर पाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications