नेपाल में पैन होगा अनिवार्य

वित्त मंत्रालय ने सोमवार को नेपाली राष्ट्रपति राम बरन यादव को पैन दिया। यादव के बाद उप राष्ट्रपति परमानंद झा और प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल को यह नंबर दिया गया।

यादव का पैन नंबर 100000001 है, वहीं झा और प्रधानमंत्री का क्रमश: 100000002 और 100000003 है। वित्त मंत्री सुरेन्द्र पांडे ने कहा कि वर्ष में 160,000 नेपाली रुपये या इससे अधिक आमदनी करने वाले और 200,000 नेपाली रुपये या इससे अधिक की वार्षिक कमाई वाले दंपति को पैन कार्ड दिया जाएगा।

सरकारी एजेंसियों या अन्य संगठनों को किराए पर घर देने वाले और किराए पर वाहन देने वालों के लिए पैन जरूरी हो जाएगा। इंजीनियर, चाटर्ड एकाउंटेंट, वकील, अभिनेता और 10 लाख नेपाली रुपये मूल्य से अधिक का शेयर खरीदने वालों के लिए भी पैन अनिवार्य कर दिया गया है।

देश में फिलहाल 350,000 संस्थानों और लोगों के पास पैन है। सरकार इस वर्ष 250,000 से अधिक लोगों को पैन देना चाहती है। पूर्व नरेश ज्ञानेन्द्र को पैन मुहैया कराए जाने के बारे में सरकार ने अभी खुलासा नहीं किया है।

जब तक ज्ञानेन्द्र सत्ता में थे तब तक उन्हें कर अदा करने की छूट मिली हुई थी। वित्त मंत्री ने कहा कि ज्ञानेन्द्र ने हाल ही में कर अदा करने और उसमें रियायत के लिए वित्त मंत्रालय से संपर्क स्थापित किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+