शेयर बाजारों में मामूली तेजी, सेंसेक्स 60 अंक बढ़ा (राउंडअप)
बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 59.72 अंकों (0.38 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 15,688.47 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 15,735.32 के ऊपरी और 15,423.39 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में सेंसेक्स 54.84 अंकों की गिरावट के साथ खुला।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 14.15 अंकों (0.3 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 4,659.35 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 4,672.90 के ऊपरी और 4,582.50 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में निफ्टी 1.15 अंक की मामूली गिरावट के साथ खुला।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 33.15 अंकों (0.58 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,737.53 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 99.37 अंकों (1.50 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 6,745.24 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान आईटी, टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं (कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, सीडी), तेल एवं गैस तथा हेल्थकेयर कंपनियों के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई।
आईटी के शेयर मूल्यों में 1.92 प्रतिशत,सीडी के शेयर मूल्यों में 1.80 प्रतिशत, तेल एवं गैस के शेयर मूल्यों में 1.13 प्रतिशत और हेल्थकेयर के शेयर मूल्यों में 1.08 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1681 कंपनियों के शेयर मूल्यों में वृद्धि दर्ज की गई। 1060 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications