ल्हासा में वाणिज्य दूतावास खोल सकता है भारत : चीनी अधिकारी
ल्हासा, 25 अगस्त (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा है कि भारत जब चाहे ल्हासा में 40 वर्ष से भी अधिक समय से बंद अपने वाणिज्य दूतावास को फिर से खोल सकता है।
तिब्बती विदेश मामलों के कार्यालय के निदेशक जुजियान हुआ ने कहा भारत ल्हासा में एक वाणिज्य दूतावास स्थापित कर सकता है और ऐसा करना भारत पर निर्भर है।
हुआ ने ल्हासा दौरे पर पहुंची आईएएनएस की संवाददाता से कहा,"भारत और चीन के बीच सीमा वार्ता दोनों देशों के संबंधों की प्रगति की दिशा में एक बड़ा कदम है।"
उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार,संस्कृति और पर्यटन के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने में तिब्बत का बहुत अधिक हित है।
हुआ के अनुसार इस वर्ष कैलाश पर्वत की यात्रा के लिए 12,000 से अधिक भारतीय तीर्थयात्री तिब्बत पहुंचे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications