लश्कर का संदिग्ध आतंकी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार (लीड-1)
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने गुप्तचर ब्यूरो से मिली एक विशिष्ट सूचना के आधार पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के अजमेरी गेट टर्मिनल से सलीम मोहम्मद उर्फ यूसुफ को गिरफ्तार किया ।"
दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त पी. एन. अग्रवाल ने आईएएनएस को बताया, "हमने लश्कर के सदस्य को अजमेरी गेट टर्मिनल से मंगलवार दोपहर को गिरफ्तार किया। हमने उसके कब्जे से कुछ रसायन, विस्फोटक, चार डेटोनेटर और दो टाइमर जब्त किए।"
अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने उसके कब्जे से यूसुफ नाम से जारी एक पाकिस्तानी पासपोर्ट और जम्मू एवं कश्मीर प्रशासन की ओर से सलीम मोहम्मद के नाम से मतदाता पहचान पत्र भी जब्त किया है।
उन्होंने बताया, "हम उसके मकसद और राजधानी में उसकी योजनाएं जानने के लिए पूछताछ कर रहे हैं।"
दिल्ली पुलिस ने इस महीने के आरंभ में दरियागंज से हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications