नेपाल में शाही हत्याकांड को लेकर नया दावा
इसी महीने तुल प्रसाद श्रेचन नामक व्यक्ति ने शाही परिवार की हत्या का जिम्मा लेकर सनसनी फैलाई थी। इस शख्स ने दावा किया था कि शाही परिवार का कत्लेआम उसने किया। उसके मुताबिक वह नेपाल नरेश से इसलिए खफा था कि नेपाल नरेश ने देश के विकास के लिए मिलने वाली विदेशी सहायता को अपने विदेशी खातों मे जमा कराया था। अब एक पूर्व मंत्री ने इस कांड के लिए पूर्व प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला को जिम्मेवार ठहराकर सनसनी फैला दी है।
पूर्व मंत्री दुर्गा पोखरेल ने नेपाली जन आस्था नामक साप्ताहिक से बातचीत करते हुए कहा कि इस हत्याकांड की साजिश में तब की कोइराला सरकार शामिल थी। जब इस मुद्दे पर आईएएनएस ने उनसे पूछा तो उन्होंने कहा, "साप्ताहिक से मैंने जो कुछ कहा है वह सच है। तब कोइराला प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री दोनों थे। अगर सरकार को यह मालूम हो सकता है कि किस गली में क्या हो रहा है तो उसे शाही दरबार में क्या हो रहा है या होने वाला है, उसका पता नहीं होगा?"
उनका दावा है कि कोइराला ने अतीत में युवराज दीपेंद्र का अपहरण कराने की भी साजिश की थी। हत्याकांड सरकारी साजिश का नतीजा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications