हापुड़ रेलवे स्टेशन के बाहर गोलीबारी
अधिकारियों के अनुसार पुलिस दो अपराधियों को पेशी के लिए अमरोहा जिला अदालत ले जा रही थे। इन दोनों को मुक्त कराने के लिए अज्ञात अपराधियों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी।
गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिल कुमार ने आईएएनएस को बताया चंद्रवीर और पिंटू खटीक नाम के दो अपराधियों को पुलिस पेशी के लिए अदालत ले जा रही थी।
उन्होंने कहा कि छह से अधिक की संख्या में अपराधियों ने पहले पुलिसकर्मियों पर मिर्ची पाउडर फेंका उसके बाद अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।
कुमार ने कहा कि गोलबारी के दौरान पिंटू की बांह में गोली लग गई। जवाबी कार्रवाई में सिपाही ज्ञानेन्द्र मलिक ने गोलीबारी शुरू कर दी। मलिक ने दावा किया कि एक अपराधी को पैर में गोली लगी लेकिन वह फरार होने में कामयाब रहा।
पिंटू को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कुमार ने कहा कि चंद्रवीर और पिंटू को पुलिस बुलंदशहर से बस से हापुड़ लाई थी, यहां से दोनों को रेलगाड़ी से अमरोहा ले जाना था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications