बंगाल की खाड़ी में तेल-गैस खोजेंगी अमेरिकी और आयरिश कंपनियां
आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने इस शर्त पर इन कंपनियों को ऊर्जा संसाधन का पता लगाने का ठेका दिया है कि कंपनियां उन समुद्री इलाकों में सक्रिय नहीं होंगी जिन पर भारत और म्यांमार का दावा रहा है। जब तक इन समुद्री सीमा विवादों को सुलझा नहीं लिया जाता, वहां तेल-गैस खोज की अनुमति नहीं दी जाएगी।
आयरलैंड की कंपनी तुलॉय बांग्लादेश को छिछले जल क्षेत्र के तेल ब्लॉक एसएस-08-05 का ठेका दिया गया है, वहीं अमेरिकी तेल कंपनी कोनोको फिलिप्स साउथ न्यू वेंचर्स लिमिटेड को गहरे जल क्षेत्र के तेल ब्लॉक डीएस-08-10 और 11 के ठेके दिए गए हैं।
वित्तमंत्री ए.एम ए मुहित ने कहा, "हमने शर्तो के साथ इन कंपनियों को ठेके दिए है। शर्त यह है कि कंपनियां विवादित क्षेत्रों में खोज कार्य नहीं करेंगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications