कोड़े की सजा के खिलाफ अपील कर सकती है पूर्व मॉडल : रज्जाक

कुआलालंपुर, 25 अगस्त (आईएएनएस)। मलेशिया के प्रधानमंत्री अब्दुल रज्जाक ने सार्वजनिक स्थल पर बीयर पीने की दोषी ठहराई गई पूर्व मॉडल से कहा है कि वह चाहे तो अपनी सजा के खिलाफ अपील कर सकती है। उसे छह कोड़े लगाने की सजा सुनाई गई है।

समाचार पत्र 'द स्टार' के अनुसार, रज्जाक ने मंगलवार को कहा कि कार्तिका सारी देवी सुकर्णो के पास अभी तक सजा के खिलाफ अपील करने का रास्ता बचा हुआ है। रज्जाक ने कहा कि सरकार इस पर विचार करने की इच्छुक है।

उन्होंने कहा कि कार्तिका को सिर्फ इस बात को मान नहीं लेना चाहिए कि उसे सजा सुनाई जा चुकी है। उन्होंने संवाददाताओं को बताया, "सजा के खिलाफ अपील का रास्ते अभी बचे हुए हैं और संबद्ध विभाग संवेदनशील है और विचार करने को तैयार है।"

दो बच्चों की मां कार्तिका ने इससे पहले कहा था कि वह इस फैसले के खिलाफ अपील नहीं करेगी और चाहती है कि उसे सरेआम उसके परिजनों और मीडिया की मौजूदगी में कोड़े लगाए जाएं।

मुस्लिम बहुल मलेशिया में सार्वजनिक स्थलों पर मदिरापान करने पर रोक है। किसी महिला के इस तरह से पकड़े जाने का यह पहला मामला है। इस समय आस्ट्रेलिया से लेकर इंडोनेशिया, थाईलैंड, चीन, जर्मनी, अमेरिका और ब्रिटेन तक में यह मामला चर्चा में है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+