चेचन्या में आत्मघाती हमले में 4 मरे
मास्को, 25 अगस्त (आईएएनएस)। चेचन्या में मंगलवार को हुए एक आत्मघाती हमले में अपने वाहन का इंतजार कर रहे चार पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई और एक पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गया।
समाचार एजेंसी रिया नोवोस्ती के अनुसार आत्मघाती हमलावर ने अपने कपड़ों में छुपा रखे देसी विस्फोटकों में धमाका कर दिया। इस हमले में चार पुलिस अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गई।
यह घटना शाली जिले में हुई। घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications