अपने सहयोगियों के साथ दुबई में मंत्रणा करेंगे मुशर्रफ

इस्लामाबाद, 25 अगस्त (आईएएनएस)। कानून के घेरे में आए पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ आगे की रणनीति तय करने के लिए अपने सहयोगियों के साथ दुबई में मंत्रणा करेंगे। फिलहाल लंदन में रह रहे मुशर्रफ ने अपने सहयोगियों को दुबई पहुंचने को कहा है।

'द न्यूज' अखबार की एक रिपोर्ट के मुताबिक मुशर्रफ वतन वापसी पर गिरफ्तारी की आशंका से चिंतित हैं। वे अगली रणनीति जल्द तय करेंगे। अगले कुछ दिनों में मुशर्रफ के लंदन से दुबई पहुंचने की संभावना है।

अखबार लिखता है, "मुशर्रफ कानून की गिरफ्त से बचने और अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा को हकीकत में तब्दील करना चाहते हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने अपने सलाहकार साथियों को दुबई बुलाया है।" अखबार ने नजदीकी सूत्रों के हवाले से यह खबर प्रकाशित की है।

मुशर्रफ पर अपने कार्यकाल के दौरान संविधान के साथ छेड़छाड़ करने और सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को गिरफ्तार कराने का आरोप है। इसके अलावा हाल ही में उनके खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज किया। सूत्रों के मुताबिक मुशर्रफ ने लंदन में भी आगे की रणनीति पर सलाह-मशविरा किया है। राजनीतिक गतिविधियों में उनकी भागीदार पर लगा दो वर्षीय प्रतिबंध इस साल नवंबर में समाप्त हो जाएगा। ऐसे में उनकी राजनीतिक सक्रियता बढ़ गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+