रिएलिटी शो जीतने वाले नृत्य समूह का उड़ीसा में जोरदार स्वागत
'प्रिंस डांस ग्रुप' नाम का 24 लोगों का यह समूह मंगलवार को कोर्णाक एक्सप्रेस से बेहरामपुर पहुंचा। इस दल ने रिएलिटी कार्यक्रम के माध्यम से 50 लाख रुपये और मारूति की नई कार-गेट्ज जीती है।
इस समूह के स्वागत के लिए जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में प्रशंसक रेलवे स्टेशन पहुंचे। इसके बाद समूह के सदस्यों के साथ स्थानीय लोगों ने झांकी निकाली और पटाखे फोड़ने के साथ-साथ उनके सम्मान में नारे लगाए।
इस समूह का नेतृत्व नृत्य शिक्षक कृष्ण मोहन रेड्डी करते हैं। रेड्डी ने कभी भी नृत्य का प्रशिक्षण प्राप्त नहीं किया है लेकिन इसके बावजूद उनके समूह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रिएलिटी कार्यक्रम जीतकर एक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
रेड्डी ने अपार सहयोग और समर्थन देने के लिए राज्य के लोगों, कारपोरेट जगत, मीडिया और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का धन्यवाद किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications