रिलायंस के गैस से जुड़े व्यय की जांच चाहता है अनिल अंबानी समूह
नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी समूह ने मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा कृष्णा-गोदावरी बेसिन में अधिक व्यय के दावे की जांच के लिए तेल मंत्रालय से विशेषज्ञों की समिति नियुक्त करने को कहा है।
रिलायंस समूह के साथ 2.34 डॉलर प्रति यूनिट पर गैस की आपूर्ति के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे समूह ने भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) द्वारा किए जाए रहे ऑडिट के दावे को शीघ्रता से संपन्न कराने की मांग की है।
पेट्रोलियम सचिव आर.एस.पांडेय को भेजे एक पत्र में अनिल अंबानी समूह ने कहा है कि नौ अरब डॉलर के भारी पूंजीगत खर्च पर कैबिनेट सचिव के.एम.चंद्रशेखर सहित कई अधिकारियों और सरकारी कार्यालयों ने सवाल उठाए हैं।
पत्र में कहा गया है कि जिन लोगों ने इस खर्च पर सवाल उठाए हैं उनमें प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार समिति के अध्यक्ष सी.रंगराजन भी हैं। पत्र के अनुसार जिन्होंने इस खर्च को मंजूरी दी,उनकी निष्पक्षता पर भी सवाल उठे हैं।
समूह के अध्यक्ष ए.एन.सेतुरामन द्वारा लिखे इस पत्र में कहा गया है कि पेट्रोलियम मंत्रालय को कैग की लेखा जांच को जल्द से जल्द पूरी करवाना सुनिश्चित करना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications