मित्सुबिशी ने वेनेजुएला में कामकाज रोका
समाचार एजेंसी ईफई के अनुसार कंपनी ने एक बयान में कहा कि बहुत कम उत्पादन से कंपनी ने लंबे समय के लिए काम बंद करने का फैसला किया। कर्मचारियों में अनुशासन और उत्साह का अभाव और अव्यवस्था का बोलबाला था।
इसके अलावा कंपनी ने कहा कि संयंत्र में जानबूझकर तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई और सजा से माफी के लिए धमकी दी गई।
बयान में कहा गया कि संयंत्र का मौजूदा उत्पादन न केवल पिछले पांच वर्षो के दौरान सबसे कम था वरन वेनेजुएला में स्थित सभी सभी वाहन असेंबलिंग संयंत्रों में भी सबसे कम था।
मित्सुबिशी के अनुसार जहां वर्ष 2004 में संयंत्र से प्रति व्यक्ति वाहन उत्पादन 24 था,वहीं जुलाई 2009 में प्रति कर्मचारी केवल दो वाहनों का उत्पादन हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications