जम्मू एवं कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकवादी ढेर (लीड-1)
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय निवासियों से मिले सुराग के आधार पर सुरक्षा बल आतंकवादियों के ठिकाने पर पहुंचे। ताजा समाचार मिलने तक कार्रवाई जारी थी।
एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी अपनी स्वचालित एसाल्ट राइफलों से गोलीबारी कर रहे हैं और सुरक्षा बलों पर हथगोले दाग रहे हैं। सुरक्षाकर्मी बड़ी सावधानी से आगे बढ़ रहे हैं क्योंकि आतंकवादी लगातार अपनी जगह बदल रहे हैं।
यह कार्रवाई सेना और राज्य पुलिस ने संयुक्त रूप से कर रहे हैं। कार्रवाई में मारे गए हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी का शव अब तक बरामद नहीं किया जा सका है।
यहां पिछले पखवाड़े भर में यह चौथा बड़ा अभियान है।
इससे पहले 10, 14, और 17 अगस्त को सुरक्षा बलों की इसी क्षेत्र में विभिन्न कार्रवाइयों में आठ आतंकवादी मारे गए थे। इस इलाके में गुफाएं हैं जो आतंकवादियों के छुपने के काम आती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications