दिल्ली में स्वाइन फ्लू से तीसरी मौत, मृतकों की कुल संख्या 65 हुई
राम मनोहर लोहिया अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक एन. के.चतुर्वेदी के अनुसार महिला ने सुबह 10.15 बजे अस्पताल में दम तोड़ दिया।
चतुर्वेदी ने आईएएनएस को बताया, "महिला को शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी हालत नाजुक थी और उसे वेंटीलेटर पर रखा गया था।"
फरीदाबाद निवासी उक्त महिला को पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और हालत बिगड़ने पर बाद में राम मनोहर लोहिया अस्पताल लाया गया था। चुतर्वेदी ने बताया कि वह बुखार, जुकाम, खांसी से पीड़ित थीं और उसे सांस लेने में कठिनाई हो रही थी।
उसके नमूने जांच के लिए भिजवाए गए थे। सोमवार को उसके स्वाइन फ्लू से पीड़ित होने की पुष्टि हुई।
सोमवार को देश में स्वाइन फ्लू 137 मामले सामने आए। इसके साथ ही देश में इससे संक्रमित कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2909 हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications