एयर इंडिया के कर्मचारी 3 दिन की भूख हड़ताल पर
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा," इससे उड़ानों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ है। हमारे पास एक अच्छी आपात योजना है और संचालन कार्य सुचारू रूप से चलाने के लिए अतिक्ति कर्मचारियों को नियुक्त किया गया।"
हड़ताल करने वाले कर्मचारी दो बड़ी यूनियनों-एयर कार्पोरेशन एम्पलायज यूनियन (एसीईयू) और एविएशन इंडस्ट्री एम्पलायज गिल्ड(एआईईजी) के सदस्य हैं। इनकी संख्या एयर इंडिया के कुल कर्मचारियों की आधी है। शेष कर्मचारी अन्य यूनियनों के सदस्य हैं।
एसीईयू के महासचिव जे.बी.कादियान ने कहा कि यदि प्रबंधन ने उनकी मांग को गंभीरता से नहीं लिया तो वे 31 अगस्त को फिर हड़ताल करेंगे।
उन्होंने कहा कि उनके वेतन में कटौती का फैसला सरकार कर सकती है,कंपनी नहीं।
इससे पहले जुलाई में एयर इंडिया के कर्मचारियों ने इस मुद्दे पर दो घंटे की हड़ताल करने के साथ ही प्रदर्शन भी किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications