सत्यजीत रे के 'फेलूदा' अब कॉमिक्स में्र दिखेंगे
नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। अगर आप बांग्ला साहित्य से लगाव रखते हैं या फिर फिल्मकार सत्यजीत रे की फिल्मों के मुरीद हैं तो जासूस 'फेलूदा' के किरदार से जरूर वाकिफ होंगे। अब यह किरदार कॉमिक्स के पन्नों पर भी जासूसी करता नजर आएगा।
पश्चिम बंगाल में 1970-80 में किताबों और फिर पर्दे पर 'फेलूदा' ऊर्फ प्रदोश कुमार मित्र युवाओं का सबसे प्रिय किरदार हुआ करता था। अब इस किरदार को लेखक सुभद्र सेनगुप्ता और ग्राफिक डिजाइनर तापस गुहा कॉमिक्स के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं।
सेनगुप्ता और गुआ के संयुक्त प्रयास से पेंग्विन बुक्स ने 'बीवेयर ऑफ ग्रेवयार्ड' और 'ए बैगफुल ऑफ मिस्ट्री' नामक दो पुस्तकें छापी है। इसी श्रृंखला की तीन अन्य पुस्तकें 'मर्डर बाए द सी', 'द किलर ऑफ काठमांडू' और 'डेंजर इन दार्जलिंग' भी प्रकाशित होगी।
'ए बैगफुल ऑफ मिस्ट्री' कॉमिक्स के बारे में सेनगुप्ता ने आईएएनएस को बताया कि इसकी कहानी दीनानाथ लाहिड़ी नाम के एक किरदार के चारों तरफ घुमती है। दिल्ली से कोलकाता आने के क्रम में रेलगाड़ी में लाहिड़ी का बैग खो जाता है। इसकी गुत्थी सुलझाने के लिए जासूस फेलूदा आता है।
सेनगुप्ता और गुआ 'फेलूदा' के किरदार पर आधारित कॉमिक्स पर वर्ष 2004 से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे एक कहानी को कॉमिक्स में ढालने में एक वर्ष का समय लगाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications