इलाहाबाद विवि में छात्र के साथ रैगिंग

विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर जटाशंकर ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि बी.ए.प्रथम वर्ष के छात्र सरदार सिंह ने शिकायत की है कि रविवार को काली प्रसाद छात्रावास में कुछ सीनियर छात्रों ने उसके साथ रैगिंग की।
मामले की जांच के आदेश
जटाशंकर ने कहा कि विश्विद्यालय प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। काली प्रसाद छात्रावास के संरक्षक डॉ. राम सेवक को मामले की जांच करने को कहा गया है। जांच में दोषी पाए जाने वाले छात्रों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
पीड़ित छात्र के अनुसार वरिष्ठ छात्रों ने उसे एक घंटे तक प्रताड़ित किया। इतना ही नहीं उन्होंने मुंह खोलने पर गंभीर परिणाम भुगतने की भी धमकी दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications