रिलायंस गैस के मसले पर जल्द सर्वोच्च न्यायालय जाएगा एनटीपीसी : अधिकारी
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की ओर से आयोजित सम्मेलन के दौरान ऊर्जा सचिव एच.एस.ब्रह्मा ने संवाददाताओं को बताया, "हम अगले छह-सात दिनों में अपनी विशेष अनुमति याचिका दाखिल करेंगे।"
सरकार के दो वरिष्ठ विधि अधिकारी महान्यायवादी जी. ई. वाहनवती और महाधिवक्ता गोपाल सुब्रमण्यम ने एनटीपीसी को सलाह दी है कि वह अपने हितों की रक्षा के लिए जल्द से जल्द सर्वोच्च न्यायालय का रुख करे।
एनटीपीसी और रिलायंस के विवाद की सुनवाई इस समय बंबई उच्च न्यायालय में हो रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications