साबरमती एक्सप्रेस में जहरखुरानी से एक यात्री की मौत, 2 गंभीर
राजकीय रेलवे पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को साबरमती एक्सप्रेस के सामान्य श्रेणी के डिब्बे में यात्रा कर रहे तीन यात्रियों को जहरखुरान गिरोह ने लूटने के उद्देश्य से नशीला पदार्थ खिला दिया। इन यात्रियों की हालत बिगड़ने पर उन्हें उज्जैन रेलवे स्टेशन पर उतारा गया। इनमें से एक यात्री की मौत हो गई है जबकि दो अन्य का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications