जम्मू में सेना के जवानों ने पुलिसकर्मियों की पिटाई की
पुलिस ने तीन अधिकारियों सहित सेना के जवानों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार पुंछ पुलिस स्टेशन के अधिकारी कुलदीप खजूरिया के नेतृत्व में एक दल 1,50,000 से अधिक के जाली नोट रखने वाले संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए नियंत्रण सीमा रेखा के समीप एक गांव में गया था।
पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "सेना के कमाडिंग अधिकारी के इशारे पर जवानों ने पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी। हम कानून के मुताबिक कार्रवाई कर रहे थे। ड्यूटी पर तैनात पुलिकर्मियों के साथ मारपीट गंभीर अपराध है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications